Monday, September 30, 2013

Sunday, September 29, 2013

राजस्थान का इंजीनियर

राजस्थान का इंजीनियर यहां उगा रहा बेबी-कॉर्न, सेवन स्टार होटलों तक में मांग

प्रस्तुति - दैनिक भास्कर, अभिषेक चौबे

  


    राजस्थान का इंजीनियर यहां उगा रहा बेबी-कॉर्न, सेवन स्टार होटलों तक में मांग

    रांची। नीतिश सिंह हैं तो राजस्थान के। लेकिन, कर्मभूमि चुना झारखंड स्थित गुमला का छोटा सा गांव हाफामुनी। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र। मात्र 27 वर्षीय इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खेती जैसा मेहनतकश काम चुना और आज उनके उगाए बेबी कॉर्न (छोटी मकई) की मांग प्रमुख भारतीय शहरों से लेकर अरब देशों तक है। वहां के कई फाइव और सेवन स्टार होटलों की इतनी मांग है कि पूरा करना मुश्किल है।

    नक्सलियों से बेखौफ उनकी मेहनत का प्रतिफल आज 40 से अधिक को रोजगार के रूप में मिल रहा है। वह भी सिर्फ दो साल में। पत्नी रितू ने भी नीतिश का भरपूर साथ दिया। जबकि, वह भी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एमएससी हैं। नीतिश ने भूमि लीज पर ले रखी है। इसके अलावा पत्नी रितू की पैतृक भूमि का भी वह उपयोग कर रहे हैं। वह उत्पादन के साथ रखरखाव, पैकिंग और ट्रांसपोटेशन पर भी खासा ध्यान रखते हैं।

    जड़ी-बूटी की भी पैदावार नितीश बेबी कॉर्न के अलावा चेरी, टमाटर, अजवाइन, लेमन ग्रास, स्टीविया वगैर शामिल हैं। इनके अलावा हाथों-हाथ बिकने वाली कुछ जड़ी-बूटियां इनके उत्पादन में शामिल हैं।

    उनसे रोजगार पाने वाले नीतिश के एक इशारे पर किसी भी काम में लग जाते हैं। नीतिश खुद भी अधिकतर समय खेतों में ही नजर आते हैं। हालांकि, कुछ समय जरूरतमंदों को फसल और जड़ी-बूटीयों को बांटने में भी देते हैं।
    कितनी खेती? फिलहाल वह 1२५ एकड़ में लेमन ग्रास, 65 एकड़ में बेबी कॉर्न, 2 एकड़ में चेरी, 5 एकड़ में अन्य चीजों का उत्पादन कर रहे हैं। हाल में उन्होंने तीन मीट्रिक टन बेबी कॉर्न का उत्पाद किया है। वह झारखंड में सबसे ज्यादा दो टन मशरूम हर महीने पैदा करते हैं। वह लगातार खेती की भूमि बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं।

    आपूर्ति विदेश में ज्यादा क्यों? वैसे वह करीब 30-35 फीसदी बेबी कॉर्न दिल्ली, मुंबई आदि शहरों को भेजते हैं। लेकिन, अरब देशों से उत्पादन का बेहतर मूल्य मिलता है। इसलिए निर्यात पर ज्यादा फोकस है।
    खेती ही क्यों चुना? नीतिश ने बीआईटी मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री ली। इसके बाद नोएडा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। इसके बाद राजस्थान योजना भवन में मैनेजर भी रहे।
    हालांकि, मन नहीं लगता था। इसी दौरान सऊदी अरब जाने का मौका मिला। वहां हैंडीक्राफ्ट का काम करने का विचार बनाया। लेकिन, पैसे की कमी आड़े आ गई। इसी दौरान उन्हें कुछ कृषि उत्पादों का पता चला, जिनकी मांग खूब है लेकिन आपूर्ति बहुत कम। यही सोचकर खेती करने की सोची। जानकार व परिवार ने खासा विरोध भी किया। लेकिन, वह माने नहीं और जुट गए मेहनत में।

    गुमला ही क्यों?
    उनकी सोच का समर्थन सिर्फ पत्नी व उनके घर वालों ने किया। वह पहले से इस तरह के प्रयास में जुटी थीं। उनके पास पैतृक खेती भी थी। इसलिए पत्नी का गांव ही चुना।युवाओं को संदेश नीतिश कहते है कि सफलता ऐसे नहीं मिलती। हर सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और और पक्की धुन होती है। जो सोच लिया, वह जरूर करना चाहिए। नहीं तो बाद में पछतावा होता है।

    Monday, September 23, 2013

    आईआईटी के छात्रों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से किया झुग्गियों को रोशन


    सौजन्य से - दैनिक भास्कर 

    आईआईटी के छात्रों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से किया झुग्गियों को रोशन
    नई दिल्ली. आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने दिन के समय भी घनी झुग्गी बस्तियों में अंधेरा दूर भगाने का सफल प्रयोग करते हुए कई घरों में उजाला किया, वो भी बिना बिजली खर्च किए। आईआईटी एनएसएस यूनिट से जुड़े छात्रों ने झुग्गीवासियों को इसके लिए प्रेरित किया है। इसमें इस्तेमाल होगी दो लीटर कोल्डड्रिंक की खाली बोतल और उसमें भरा साफ पानी। खास बात यह है कि अक्सर कोल्डड्रिंक की खाली बोतलों को कबाड़ में फेंक दिया जाता है। लेकिन यही बोतल 50 से 55 वाट तक की रोशनी से घरों को रोशन कर रही है।
    आईआईटी दिल्ली के छात्र रीवेंट सोनी ने बताया कि दो दिनों तक आईआईटी में पहले छात्रों को यह बताया गया कि बोतल से किस तरह प्रोटोटाइप बल्ब बनाकर झुग्गी बस्ती में रोशनी करनी है। इस प्रोजेक्ट को हमने 'लाइटर लाइट प्रोजेक्ट नाम दिया। वर्कशॉप के बाद 130 छात्रों में से 25 के हाथ में प्रोटोटाइप बल्ब रूपी बोतलें थीं, जिन्हें घरों की छतों में फिट करना बाकी था। इसमें अहम भूमिका निभाई मुंबई से आने वाले प्रदीप और रंजीत ने जो माई शेल्टर फाउंडेशन इंडिया संस्था चलाते हैं। इन्होंने ही यह 50 से 55 वाट का बल्ब हमें बनाना सिखाया।
    ऐसे बनता और रोशनी करता है बल्ब
    छात्रों ने बताया कि दो लीटर खाली प्लास्टिक की बोतल में पहले पानी भरना होता है। बोतल का पारदर्शी होना जरूरी है। इसके बाद उसे ऊपर से पूरी तरह से बंद करना पड़ता है। इसे ऐसे फिट करना होता है कि बोतल का एक तिहाई हिस्सा झुग्गी या घर की छत के ऊपर और दो तिहाई हिस्सा छत के अंदर कमरे में रहे। इसके बाद सूरज की रोशनी जैसे ही पानी में आएगी, वैसे ही अंधेरे घर में 50 से 55 वाट के बल्ब जैसी रोशनी हो जाएगी और अंधेरा दूर हो जाएगा।
    रविवार को मुनीरका की झुग्गियों के तीन घरों में जब छात्रों ने बोतल से बने प्रोटोटाइप बल्ब लगाए तो लोग आश्चर्यचकित  से उन्हें देखते रहे और कई के मुंह से तो निकल पड़ा कि अरे यह तो हम भी कर सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि बोतल में भरा गया पानी दो से तीन साल तक बदलने की जरूरत नहीं है।

    Saturday, September 21, 2013

    युवाओं की नयी तस्वीर, हैं ये धुन के पक्के

    आज आपके सामने ला रहे युवाओं की नयी तस्वीर, हैं ये धुन के पक्के

    प्रस्तुति - आपका और मेरा प्रिय अख़बार दैनिक भास्कर 

    अब नो झंझट फूड सर्विस
    एमटेक, एमबीए के बाद लाखों का पैकेज छोड़ खोली चाय की दुकानें
    आईआईटी मुंबई से जियो इंफोर्मेटिक में एमटेक। कुछ नया करना चाहते थे। फिलहाल अपनी वेबसाइट और फोन पर शहर के 40 पॉपुलर रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने का ऑर्डर लेते हैं। उन्हें लोगों के घर तक डिलीवर करते हैं। लोगों को सर्विस के झंझट से मुक्त करने वाली उनकी कंपनी नो झंझट अब फूड के साथ कई और क्षेत्रों में सर्विस देने का प्लान कर रही है।वे कहते हैं कि काम को किसी भी लिहाज से छोटा या बड़ा नहीं मानना चाहिए। 
    अविनाश साहू, एमटेक 

    एमटेक, एमबीए के बाद लाखों का पैकेज छोड़ खोली चाय की दुकानें
    दोस्तों के साथ टू एंड अ बड खोली
    नागपुर से एमबीए। चेन्नई की कंपनी में आठ लाख का पैकेज छोड़ा। जॉब से वो खुश नहीं थी। पांच दोस्तों के साथ प्लान बनाया। चाय की दुकान टू एंड अ बड खोली। दो पती और एक कली वाली चाय कड़क बनती है, इसलिए यह नाम । शंकर नगर में दुकान खुल चुकी है। अहमदाबाद, भुवनेश्वर, मुंबई और दिल्ली में उनके दोस्त दुकान खोलने वाले हैं। 
    खासियत: ढेरों फ्लेवर की चाय एक जगह। झारखंड और बिहार में कॉलेज के कुछ दोस्तों को फ्रेंचायजी दी है।
    अलग अलग  लेवर-  चाय के अलग-अलग  लेवर के लिए उन्होंने सामग्री की मात्रा के साथ-साथ उबालने का टाइम भी फिक्स किया है, ताकि हर बार एक ही स्वाद मिले। स्टाफ की मदद से वे कॉफी और सैंडविच की कई वेराइटी भी अपनी दुकान पर बेच रही हैं।
    स्नेहा अग्रवाल, एमबीए


    Sunday, November 4, 2012

    दूध

    प्रस्तुति : दैनिक भास्कर यह दूध कुछ खास है। तभी तो इसकी कीमत 75 रुपए प्रति लीटर है। इसके ग्राहकों में शामिल हैं पुणे और मुंबई की 4 हजार से ज्यादा नामी हस्तियां। मसलन मुकेश अंबानी, सचिन तेंडुलकर, रितिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, आदि गोदरेज, गरवारे, शबाना आजमी आदि। पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड दूध उत्पादन की प्रक्रिया में इंसानी हाथों का स्पर्श कतई नहीं है। सब तरह के रसायनों से मुक्त ऑर्गनिक दूध। यह दूध गायों का है और गायों का रुतबा भी ‘वीआईपी’ से कम नहीं है। खानपान और रहन-सहन सब कुछ आलीशान। भीमाशंकर के पास स्थित 35 करोड़ रुपए लागत के इस फार्म की हर गाय के लिए कॉयरफोम का केरल से मंगाया रबर-कोटिंग वाला खास गद्दा है। हरेक की कीमत सात हजार रुपए। खाने में अल्फा-अल्फा घास, ओट्स, कॉटनसीड्स जैसी हाईप्रोटीन डाइट का बुफे। रोज नहाने के लिए मल्टीजेट शॉवर। वे 35 एकड़ के फॉर्म में खुला घूमती हैं। उनके रहने के लिए अलग जगह है, खाने की अलग और सोने के लिए एकदम अलग। डेयरी के अध्यक्ष देवेंद्र शहा कहते हैं, ‘हमारे उपभोक्ता क्वालिटी के प्रति बेहद जागरूक हैं।

    Thursday, March 8, 2012

    संघर्ष को सलाम

    Source: dainik bhaskar news

    भोपाल। मेरी आवाज मेरी पहचान : शुभ्रा खरे, उद्घोषक

    8 साल बाद एंकरिंग की दुनिया में लौटीं, फिर पाया मुकाम बनाई पहचान
    शुभ्रा खरे ने लगभग 8 साल बाद एंकरिंग दोबारा शुरू की। वें एमए प्रीवियस की पढ़ाई कर रही थीं, उसी दौरान शादी और फिर बेटियों ऐश्वर्या और समृद्धि के हो जाने के कारण जॉब छोड़ना पड़ा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाने के बाद एक बार फिर उन्होंने माइक को थामा। टीवी और आकाशवाणी में संचालन का दायित्व निभाया। सफर थोड़ा कठिन था, आठ सालों में संचालन की दुनिया बदल
    चुकी थी।

    कोशिश : परिवार और हॉबी एक साथ..
    माइक पर सधे हुए शब्द और सम्मोहक आवाज के कारण शुभ्रा एक बार फिर आकाशवाणी पर अपनी आवाज और प्रस्तुतिकरण के अंदाज से जादू बिखेर रही हैं। शुभ्रा ने बेटियों के पालनपोषण के कारण एमए प्रीवियस की पढ़ाई के बाद ब्रेक लिया और लंबे समय बाद एमए फाइनल किया।


    फैमिली सपोर्ट मेरी स्ट्रेंथ : डॉ. लता सिंह मुंशी, नृत्यांगना

    3 साल बाद लौटीं अब एमएलबी गल्र्स कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर
    डॉ. लता सिंह मुंशी प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना और एमएलबी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. लता ने बताया कि 1998 में मुझे भारत सरकार के द्वारा चाइना में इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में परफार्म करने का मौका मिला। उसी दौरान मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने उस शो को छोड़ दिया। क्योंकि मुझे ईश्वर की अनुपम कृति मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करना था। मुझे हाइपोथायराइड था। बहुत मुश्किल से बेटा यमन हुआ।

    इरादा : जो चाहा वो कर पाई
    डॉ. लता बताती हैं मैंने तीन साल तक अपने डांस के करियर को छोड़ दिया। उसके बाद मैंने पति श्याम जी के सपोर्ट से अपनी डांस की प्रेक्ट्सि शुरू की। मैंने पैसों के लिए नहीं बल्कि खुद की पहचान बनाने के लिए दोबारा करियर को चुना। फिर सें भरतनाट्यम शुरू किया, आज बेहद खुश हूं।


    5 साल बाद मिली स्पीड : अपराजिता अग्रवाल, क्रिएटिव हेड

    5 साल बाद लौटी एड एजेंसी के प्रोफेशन में, जाना माना नाम बन चुकी हैं
    अपराजिता अग्रवाल ने अपनी विलपावर से न केवल एक्सीडेंट के बाद रिकवर किया, बल्कि एड कंपनी में क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रही हैं, साथ ही पत्नी, मां और कारपोरेट वुमन के रूप में बेतहर तालमेल के साथ सफलता हासिल कर रही हैं। अपराजिता ने बताया कि 1995 में एमए गोल्ड मैडलिस्ट होने के बाद मैं एमफिल कर रही थीं तभी मेरा एक्सीडेंट हो गया। बड़ी मुश्किल से रिकवर हुआ। फैमिली के सपोर्ट ने मुझे ताकत दी।

    विश्वास : भरोसे की जीत
    वे बताती हैं मैंने बेटी शिवानी और अदित्रि के जन्म के समय ब्रेक लिया। दोनों बार मैं अलग प्रोफाइल में काम कर रही थी। एक में जॉब एक में बिजनेस वुमन। उसके बाद क्रिएटिव आर्ट में रूचि होने के कारण एडवरटाइजमेंट की फील्ड में आई। वहां डिजाइनिंग में क्रिएटिव हेड हूं।


    बैलेंस फैमिली एंड प्रोफेशन : श्वेता जोशी (शर्मा), शिक्षिका

    2 साल बाद लौटी अब फैशन टेक्नोलॉजी में लेक्चरॉर पोस्ट पर हैं
    श्वेता जोशी (शर्मा) ने कॉस्ट्यूम टेक्नोलॉजी एंड ड्रेस मेकिंग में पढ़ाई करने के बाद 2006 में वूमेंस पॉलीटेक्निक कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में जॉब जॉइन किया। लेकिन 2009 में प्रेगनेंसी की वजह से ब्रेक लिया। दो साल ब्रेक लेने के बाद फिर फैशन टेक्नोलॉजी में लेक्चरार के रूप में काम कर रही हैं। परिवार और टीचिंग में बैलेंस बिठाते हुए अपने दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रही श्वेता जोशी (शर्मा) एक मिसाल हैं।

    मेहनत न थकीं न रुकीं
    वे कहती हैं जॉब में ब्रेक लेने की वजह से एजुकेशन को ब्रेक नहीं किया। मैंने एमएसी न्यूट्रीशियन में किया। डाइटीशियन का कोर्स किया। अब बेटा ढाई साल का है। मैं जॉब कर रही हूं। साथ ही एमएससी टेक्सटाइल के बाद पीएचडी भी करूंगी, ताकि अपने बच्चों को भी बेहतर गाइड कर सकूं।