Saturday, December 28, 2013

शालिनी का सफर

प्रस्तुति - दैनिक भास्कर

#Business
#need
#innovation
#motivation

भारत में ज्यादातर महिलाओं की जिंदगी घर और बच्चों को संभालने में निकल जाती है। उन्हें कुछ अलग करने के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं मिलता है। लेकिन, अगर आंखों में ख्वाब और उसे हकीकत में बदलने का जज्बा हो तो कामयाबी का रास्ता निकल ही जाता है। फरीदाबाद की शालिनी भाटिया इसकी मिसाल हैं।

उधार के 10,000 रुपये से बिजनेस शुरू करने वाली शालिनी का कारोबार आज बुलंदी पर है। उनकी कंपनी न्यू टेक ईको क्लीन का कारोबार 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वह कंपनी की सीईओ हैं। यह मैकेनाइज्ड क्लीनिंग और हाउस कीपिंग सेवाएं देती है। इस कंपनी में 800 लोग काम करते हैं। राजीव कुमार ने शालिनी के कामयाबी के सफर और भविष्य की योजनाओं को जानने के लिए उनसे बातचीत की।
बिजनेस शुरू करने का ख्याल कैसे आया?
मैंने कभी इसके बारे में सोचा नहीं था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी करने के बाद शादी हो गई। मेरे लिए शादी का मतलब घर संभालाना और बच्चों की देखभाल करना था। मेरे पिताजी डॉक्टर थे और दोनों भाई भी डॉक्टर हैं। शुरू में बच्चों की देखभाल में उलझी रही। बच्चे बड़े होने पर लगा कि मुझे भी कुछ करना चाहिए।
पति काफी व्यस्त रहते थे। वह पावर प्लांट और दूसरी बड़ी इंडस्ट्री के प्लांट के लिए क्लीनिकल सर्विसेज देते थे। यह 1996 की बात है। उन्होंने मुझे शिमला के एक प्रोजेक्ट के बारे में बताया। वहां एक होटल में कार्पेट की सफाई करनी थी। मैंने इस काम को करने के लिए हामी भर दी। यहीं से मेरे कारोबारी सफर की शुरुआत हुई।
सिर्फ झाड़ू के दम पर ये महिला बन गई करोड़पति, मुशर्रफ को कहती है THANX
महिला होने के नाते कभी कोई दिक्कत आई?
मुझे कभी नहीं लगा कि मैं पुरुष से किसी भी मामले में कमजोर हूं। मेरे परिवार के लोग मुझसे कहते थे कि आम्र्स का लाइसेंस ले लो क्योंकि तुम्हें अकेले साइट्स पर जाना पड़ता है। लेकिन मेरे मन में कभी असुरक्षा की भावना नहीं आई। अपने अनुभव से सीखती गई। कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिला।

अपने पहले कारोबारी अनुभव के बारे में बताइएं।
अपने ससुर से 10,000 रुपये उधार लिए। काम में मदद के लिए दो लड़कों को लिया और शिमला पहुंच गई। कार्पेट की सफाई के लिए मशीन मैंने हिन्दुस्तान लीवर से किस्त पर ली। मेरा काम क्लाइंट को पसंद आया। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बिजनेस में टर्निंग प्वाइंट कब आया?
साल 2000 तक दिल्ली में लोग मेरे बिजनेस के बारे में जानने लगे थे। दिल्ली के कई होटलों की सफाई का काम मेरी कंपनी के पास था। 2001 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ का आगरा समिट मेरे बिजनेस के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। तब तक मेरी कंपनी से 80-90 कर्मचारी जुड़ चुके थे। आगरा में होटल जेपी पैलेस के अफसरों ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि अगर आप होटल चमका दें तो समिट आयोजित करने का मौका मिल सकता है।
कई होटल इस दौड़ में थे। इस काम के लिए मुझे 15 दिनों का समय दिया गया। मैं इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए 60 लड़कों की टीम लेकर आगरा पहुंच गई। हमने 15 दिन की जगह 8 दिन में ही काम खत्म कर लिया। इससे मेरी काफी अच्छी ब्रांडिंग हो गई। दिल्ली के कई बड़े होटल, मॉल, फार्म हाउस मेरे क्लाइंट्स हैं।
सिर्फ झाड़ू के दम पर ये महिला बन गई करोड़पति, मुशर्रफ को कहती है THANX
एक सफल महिला कारोबारी होने के नाते क्या आप महिलाओं की मदद के लिए कुछ कर रही हैं ?
हां, मैंने डस्ट-बस्टर नाम से फ्रेंचाइजी देना शुरू किया है। महिलाओं को फ्रेंचाइजी देने के साथ उन्हें वित्तीय सहायता भी दी जाती है। हम काम दिलाने में भी उनकी मदद करते हैं। यह ऐसा बिजनेस मॉडल है, जिससे हमारी कंपनी के साथ फ्रेंचाइजी लेने वालों को भी फायदा होता है। 5 लाख से यह काम शुरू किया जा सकता है। अधिकतम तीन महीने में ब्रेक ईवन हो जाता है। अब तक 26 फ्रेंचाइजी दे चुकी हूं।
परिवार और बच्चों को संभालते हुए यह कैसे कर पाईं ?
शुरू में काम को लेकर जबर्दस्त जज्बा था। मैं बच्चों और बिजनेस दोनों को संभालती थी। ड्राइवर का खर्चा बचाने के लिए खुद गाड़ी ड्राइव करती थी। देर रात तक साइट्स पर रहना पड़ता था। इसके बावजूद सुबह वक्त पर बच्चों को स्कूल भेजती थी। कारोबार बढऩे पर दिक्कत होने लगी। तीन साल के लिए मैंने दोनों बच्चों को बोर्डिंग में डाल दिया। हालांकि, मैंने उनकी पढ़ाई-लिखाई से कभी समझौता नहीं किया।
शालिनी का सफर
एक समय सिर्फ घर संभालने वाली शालिनी भाटिया का बिजनेस ऊंचाइयों को छू रहा  है और उनकी मेहनत रंग ला रही है...

क्लीनिंग का कमाल
1996 में हुई थी न्यू टेक ईको क्लीन की स्थापना
10000 रुपये के उधार के पैसे से शुरू किया कारोबार
800 लोग करते हैं इस समय कंपनी में काम
सिर्फ झाड़ू के दम पर ये महिला बन गई करोड़पति, मुशर्रफ को कहती है THANX  
: टर्निंग प्वाइंट
साल 2001 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ का आगरा समिट मेरे बिजनेस के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
: औरों की मदद
मैंने डस्ट-बस्टर नाम से फ्रेंचाइजी देना शुरू किया है। महिलाओं को फ्रेंचाइजी देने के साथ वित्तीय सहायता दी जाती है। हम काम दिलाने में भी उनकी मदद करते हैं।

: मुझमें है दम
कभी नहीं लगा कि मैं पुरुष से किसी मामले में कमजोर हूं। घरवाले कहते थे कि आम्र्स का लाइसेंस ले लो, तुम्हें अकेले साइट्स पर जाना पड़ता है। लेकिन मेरे मन में कभी असुरक्षा की भावना नहीं आई।

: यूं हुई शुरुआत
मेरे पति पावर प्लांट के लिए क्लीनिकल सर्विसेज देते थे। उन्होंने मुझे शिमला के एक प्रोजेक्ट के बारे में बताया। वहां एक होटल में कार्पेट की सफाई करनी थी। यहीं से मेरे कारोबारी सफर की शुरुआत हुई।

Wednesday, December 25, 2013

गेहूं के जवारे : पृथ्वी की संजीवनी बूटी

सौजन्य से : www.facebook.com (https://www.facebook.com/AcharyaBalkrishanJi)

#aayurveda

#wheat
#health
#body
#nature

प्रकृति ने हमें अनेक अनमोल नियामतें दी हैं। गेहूं के जवारे उनमें से ही प्रकृति की एक अनमोल देन है। अनेक आहार शास्त्रियों ने इसे संजीवनी बूटी भी कहा है, क्योंकि ऐसा कोई रोग नहीं, जिसमें इसका सेवन लाभ नहीं देता हो। यदि किसी रोग से रोगी निराश है तो वह इसका सेवन कर श्रेष्ठ स्वास्थ्य पा सकता है। 

गेहूं के जवारों में अनेक अनमोल पोषक तत्व व रोग निवारक गुण पाए जाते हैं, जिससे इसे आहार नहीं वरन् अमृत का दर्जा भी दिया जा सकता है। जवारों में सबसे प्रमुख तत्व क्लोरोफिल पाया जाता है। 
गेहूं के जवारे रक्त व रक्त संचार संबंधी रोगों, रक्त की कमी, उच्च रक्तचाप, सर्दी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, स्थायी सर्दी, साइनस, पाचन संबंधी रोग, पेट में छाले, कैंसर, आंतों की सूजन, दांत संबंधी समस्याओं, दांत का हिलना, मसूड़ों से खून आना, चर्म रोग, एक्जिमा, किडनी संबंधी रोग, सेक्स संबंधी रोग, शीघ्रपतन, कान के रोग, थायराइड ग्रंथि के रोग व अनेक ऐसे रोग जिनसे रोगी निराश हो गया, उनके लिए गेहूं के जवारे अनमोल औषधि हैं। इसलिए कोई भी रोग हो तो वर्तमान में चल रही चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ इसका प्रयोग कर आशातीत लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

हिमोग्लोबिन रक्त में पाया जाने वाला एक प्रमुख घटक है। हिमोग्लोबिन में हेमिन नामक तत्व पाया जाता है। रासायनिक रूप से हिमोग्लोबिन व हेमिन में काफी समानता है। हिमोग्लोबिन व हेमिन में कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन व नाइट्रोजन के अणुओं की संख्या व उनकी आपस में संरचना भी करीब-करीब एक जैसी होती है। हिमोग्लोबिन व हेमिन की संरचना में केवल एक ही अंतर होता है कि क्लोरोफिल के परमाणु केंद्र में मैग्नेशियम, जबकि हेमिन के परमाणु केंद्र में लोहा स्थित होता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि हिमोग्लोबिन व क्लोरोफिल में काफी समानता है और इसीलिए गेहूं के जवारों को हरा रक्त कहना भी कोई अतिशयोक्ति नहीं है। 

गेहूं के जवारों में रोग निरोधक व रोग निवारक शक्ति पाई जाती है। कई आहार शास्त्री इसे रक्त बनाने वाला प्राकृतिक परमाणु कहते हैं। गेहूं के जवारों की प्रकृति क्षारीय होती है, इसीलिए ये पाचन संस्थान व रक्त द्वारा आसानी से अधिशोषित हो जाते हैं। यदि कोई रोगी व्यक्ति वर्तमान में चल रही चिकित्सा के साथ-साथ गेहूं के जवारों का प्रयोग करता है तो उसे रोग से मुक्ति में मदद मिलती है और वह बरसों पुराने रोग से मुक्ति पा जाता है। 

यहां एक रोग से ही मुक्ति नहीं मिलती है वरन अनेक रोगों से भी मुक्ति मिलती है, साथ ही यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति इसका सेवन करता है तो उसकी जीवनशक्ति में अपार वृद्धि होती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गेहूं के जवारे से रोगी तो स्वस्थ होता ही है किंतु सामान्य स्वास्थ्य वाला व्यक्ति भी अपार शक्ति पाता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर में थकान तो आती ही नहीं है। 

यदि किसी असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति को गेहूं के जवारों का प्रयोग कराना है तो उसकी वर्तमान में चल रही चिकित्सा को बिना बंद किए भी गेहूं के जवारों का सेवन कराया जा सकता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि कोई चिकित्सा पद्धति गेहूं के जवारों के प्रयोग में आड़े नहीं आती है, क्योंकि गेहूं के जवारे औषधि ही नहीं वरन श्रेष्ठ आहार भी है। 

गेहूँ के ज्वारे उगाने की विधि::

मिट्टी के नये खप्पर, कुंडे या सकोरे लें। उनमें खाद मिली मिट्टी लें। रासायनिक खाद का उपयोग बिलकुल न करें। पहले दिन कुंडे की सारी मिट्टी ढँक जाये इतने गेहूँ बोयें। पानी डालकर कुंडों को छाया में रखें। सूर्य की धूप कुंडों को अधिक या सीधी न लग पाये इसका ध्यान रखें।

इसी प्रकार दूसरे दिन दूसरा कुंडा या मिट्टी का खप्पर बोयें और प्रतिदिन एक बढ़ाते हुए नौवें दिन नौवां कुंडा बोयें। सभी कुंडों को प्रतिदिन पानी दें। नौवें दिन पहले कुंडे में उगे गेहूँ काटकर उपयोग में लें। खाली हो चुके कुंडे में फिर से गेहूँ उगा दें। इसी प्रकार दूसरे दिन दूसरा, तीसरे दिन तीसरा करते चक्र चलाते जायें। इस प्रक्रिया में भूलकर भी प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग कदापि न करें।

प्रत्येक कुटुम्ब अपने लिए सदैव के उपयोगार्थ 10, 20, 30 अथवा इससे भी अधिक कुंडे रख सकता है। प्रतिदिन व्यक्ति के उपयोग अनुसार एक, दो या अधिक कुंडे में गेहूँ बोते रहें। मध्याह्न के सूर्य की सख्त धूप न लगे परन्तु प्रातः अथवा सायंकाल का मंद ताप लगे ऐसे स्थान में कुंडों को रखें।

सामान्यतया आठ-दस दिन नें गेहूँ के ज्वारे पाँच से सात इंच तक ऊँचे हो जायेंगे। ऐसे ज्वारों में अधिक से अधिक गुण होते हैं। ज्यो-ज्यों ज्वारे सात इंच से अधिक बड़े होते जायेंगे त्यों-त्यों उनके गुण कम होते जायेंगे। अतः उनका पूरा-पूरा लाभ लेने के लिए सात इंच तक बड़े होते ही उनका उपयोग कर लेना चाहिए।

ज्वारों की मिट्टी के धरातल से कैंची द्वारा काट लें अथवा उन्हें समूल खींचकर उपयोग में ले सकते हैं। खाली हो चुके कुंडे में फिर से गेहूँ बो दीजिये। इस प्रकार प्रत्येक दिन गेहूँ बोना चालू रखें।

बनाने की विधि::
जब समय अनुकूल हो तभी ज्वारे काटें। काटते ही तुरन्त धो डालें। धोते ही उन्हें कूटें। कूटते ही उन्हें कपड़े से छान लें।

इसी प्रकार उसी ज्वारे को तीन बार कूट-कूट कर रस निकालने से अधिकाधिक रस प्राप्त होगा। चटनी बनाने अथवा रस निकालने की मशीनों आदि से भी रस निकाला जा सकता है। रस को निकालने के बाद विलम्ब किये बिना तुरन्त ही उसे धीरे-धीरें पियें। किसी सशक्त अनिवार्य कारण के अतिररिक्त एक क्षण भी उसको पड़ा न रहने दें, कारण कि उसका गुण प्रतिक्षण घटने लगता है और तीन घंटे में तो उसमें से पोषक तत्व ही नष्ट हो जाता है। प्रातःकाल खाली पेट यह रस पीने से अधिक लाभ होता है।

दिन में किसी भी समय ज्वारों का रस पिया जा सकता है। परन्तु रस लेने के आधा घंटा पहले और लेने के आधे घंटे बाद तक कुछ भी खाना-पीना न चाहिए। आरंभ में कइयों को यह रस पीने के बाद उबकाई आती है, उलटी हो जाती है अथवा सर्दी हो जाती है। परंतु इससे घबराना न चाहिए। शरीर में कितने ही विष एकत्रित हो चुके हैं यह प्रतिक्रिया इसकी निशानी है। सर्दी, दस्त अथवा उलटी होने से शरीर में एकत्रित हुए वे विष निकल जायेंगे।

ज्वारों का रस निकालते समय मधु, अदरक, नागरबेल के पान (खाने के पान) भी डाले जा सकते हैं। इससे स्वाद और गुण का वर्धन होगा और उबकाई नहीं आयेगी। विशेषतया यह बात ध्यान में रख लें कि ज्वारों के रस में नमक अथवा नींबू का रस तो कदापि न डालें।

रस निकालने की सुविधा न हो तो ज्वारे चबाकर भी खाये जा सकते हैं। इससे दाँत मसूढ़े मजबूत होंगे। मुख से यदि दुर्गन्ध आती हो तो दिन में तीन बार थोड़े-थोड़े ज्वारे चबाने से दूर हो जाती है। दिन में दो या तीन बार ज्वारों का रस लीजिये।
रामबाण इलाज

अमेरिका में जीवन और मरण के बीच जूझते रोगियों को प्रतिदिन चार बड़े गिलास भरकर ज्वारों का रस दिया जाता है। जीवन की आशा ही जिन रोगियों ने छोड़ दी उन रोगियों को भी तीन दिन या उससे भी कम समय में चमत्कारिक लाभ होता देखा गया है। ज्वारे के रस से रोगी को जब इतना लाभ होता है, तब नीरोग व्यक्ति ले तो कितना अधिक लाभ होगा?



सस्ता और सर्वोत्तमः
ज्वारों का रस दूध, दही और मांस से अनेक गुना अधिक गुणकारी है। दूध और मांस में भी जो नहीं है उससे अधिक इस ज्वारे के रस में है। इसके बावजूद दूध, दही और मांस से बहुत सस्ता है। घर में उगाने पर सदैव सुलभ है। गरीब से गरीब व्यक्ति भी इस रस का उपयोग करके अपना खोया स्वास्थ्य फिर से प्राप्त कर सकता है। गरीबों के लिए यह ईश्वरीय आशीर्वाद है। नवजात शिशु से लेकर घर के छोटे-बड़े, अबालवृद्ध सभी ज्वारे के रस का सेवन कर सकते हैं। नवजात शिशु को प्रतिदिन पाँच बूँद दी जा सकती है।

ज्वारे के रस में लगभग समस्त क्षार और विटामिन उपलब्ध हैं। इसी कारण से शरीर मे जो कुछ भी अभाव हो उसकी पूर्ति ज्वारे के रस द्वारा आश्चर्यजनक रूप से हो जाती है। इसके द्वारा प्रत्येक ऋतु में नियमित रूप से प्राणवायु, खनिज, विटामिन, क्षार और शरीरविज्ञान में बताये गये कोषों को जीवित रखने से लिए आवश्यक सभी तत्त्व प्राप्त किये जा सकते हैं।

डॉक्टर की सहायता के बिना गेहूँ के ज्वारों का प्रयोग आरंभ करो और खोखले हो चुके शरीर को मात्र तीन सप्ताह में ही ताजा, स्फूर्तिशील एवं तरावटदार बना दो।

आश्रम में ज्वारों के रस के सेवन के प्रयोग किये गये हैं। कैंसर जैसे असाध्य रोग मिटे हैं। शरीर ताम्रवर्णी और पुष्ट होते पाये गये हैं।

आरोग्यता के लिए भाँति-भाँति की दवाइयों में पानी की तरह पैसे बहाना करें। इस सस्ते, सुलभ तथापि अति मूल्यवान प्राकृतिक अमृत का सेवन करें और अपने तथा कुटुंब के स्वास्थ्य को बनाये रखकर सुखी रहें। 

सावधानी ::
गेहूँ के जवारों का रस निकालने के पश्चात अधिक समय तक नहीं रखना चाहिए अन्यथा उसके पोषक तत्व समय बीतने के साथ-साथ नष्ट हो जाते हैं, क्योंकि गेहूँ के जवारों में पोषक तत्व सुरक्षित रहने का समय मात्र ३ घंटे है। गेहूँ के जवारों को जितना ताजा प्रयोग किया जाता है , उतना ही अधिक उसका स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। इसका सेवन प्रारंभ करते समय कुछ लोगों को दस्त, उल्टी, जी घबराना व अन्य लक्षण प्रकट हो सकते हैं, किंतु उन लक्षणों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, आवश्यकता है केवल इसकी मात्रा को कम या कुछ समय के लिए इसका सेवन बंद कर सकते हैं।

होशियार रहना नगर में चोर आएगा

#spiritual

मूरावाला कबीर - Mooralala Marwada - Hiye Kaya Mein

#kabir
#sufi
#spiritual

Saturday, December 21, 2013

आवश्यकता आविष्कार की जननी है

प्रस्तुति - दैनिक भास्कर

#need
#innovation

‘आवश्यकता आविष्कार की जननी है..’ इस कहावत को चरितार्थ करता यह मामला है गुजरात स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के पास का। सोमनाथ के आसपास कई अन्य तीर्थ स्थल भी हैं, जिनमें त्रिभेट का नाम भी शामिल है। इसे त्रिभेट इसलिए कहा जाता है कि यहां तीन नदियों.. घेलो, वाघेश्वरी और मीनल नदियों का संगम होता है। 
त्रिभेट के एक ओर रहने वाले कई किसानों के खेत दूसरी तरफ हैं। इसलिए त्रिभेट से अक्सर उनका आवागमन होता रहता है। इसी के चलते किसानों ने इस 100 मीटर की नदी को पार करने के लिए एक अनोखा परिवहन मार्ग बना रखा है।
किसानों की इंजीनियरिंग का कमाल, ये है इनका अनोखा जल परिवहन मार्ग

ग्रामीणों ने नदी के दोनों ओर सायकल के दो रिमों के बीच रस्सी बांधकर एक ऐसी कामचलाऊ तकनीक ईजाद कर ली है, जिसकी सहायता से वे आसानी से नदी पार कर सकते हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि इस तकनीक के पीछे लगा दिमाग किसी बड़े इंजीनियर के दिमाग से बिल्कुल भी कम नहीं। क्योंकि इसके सहारे किसानों ने अपने आवागमन को सुगम बना लिया है।

किसानों की इंजीनियरिंग का कमाल, ये है इनका अनोखा जल परिवहन मार्ग

एलोवेरा

सौजन्य से : www.facebook.com (https://www.facebook.com/AcharyaBalkrishanJi)

#elovera
#health

एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा गया है। त्‍वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती तक और घावों को भरने से लेकर सेहत की सुरक्षा तक में इस चमत्‍कारिक औषधि का कोई जवाब नहीं है। एलोवेरा विटामिन ए और विटामिन सी का बड़ा स्रोत है।

* एलोवेरा का जूस नियमित पीने वाला व्‍यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ता है।

* एलोवेरा जूस के सेवन से पेट के रोग जैसे वायु, अल्सर, अम्‍लपित्‍त आदि की शिकायतें दूर हो जाती हैं। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में इससे बड़ा कोई औषधि नहीं है।

* जोडों के दर्द और रक्त शोधक के रूप में भी एलोवेरा बेजोड़ है।

* एलोवेरा बालों की कुदरती खूबसूरती बनाए रखता है। यह बालों को असमय टूटने और सफेद होने से बचाता है।

* रोज सोने से पहले एड़ियों पर एलोवेरा जेल की मालिश करने से एड़ियां नहीं फटती हैं।



* एलोवेरा त्वचा की नमी को बनाए रखता है।

* एलोवेरा त्वचा को जरूरी मॉश्चयर देता है।

* गर्मियों में सनबर्न की शिकायत हो जाती है। एलोवेरा वाले मोश्‍चराइजर व सनस्‍क्रीन का उपयोग त्‍वचा के सनबर्न को समाप्‍त करता है।

* एलोवेरा एक बेहतरीन स्किन टोनर है। एलोवेरा फेशवॉश से त्‍वचा की नियमित सफाई से त्‍वचा से अतिरिक्‍त तेल निकल जाता है, जो पिंपल्‍स यानी कील-मुहांसे को पनपने ही नहीं देता है।

Thursday, December 19, 2013

गिल्ली-डंडा से भी शिक्षा

प्रस्तुति - दैनिक भास्कर

#education
#help

वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विस में काम करता था। काम भी ऐसा कि हमेशा आंकड़ों के इर्द-गिर्द। वह चाहता तो अपने वेतन के चेक में न जाने कितने जीरो जोड़ सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बजाय उसने उन लोगों को नंबरों की शिक्षा देने का फैसला किया जो मैथमैटिक्स से डरते हैं। 2011 में आठ युवा पेशेवरों ने भारी-भरकम वेतन पैकेज को ठुकराकर जरूरतमंद बच्चों को मैथ की शिक्षा देने का फैसला किया था। पढ़ाने का जरिया बनाया गिल्ली-डंडा और क्रिकेट को। इस समूह के अगुआ थे अभिषेक चक्रवर्ती। उम्र 29 साल।
जिस वक्त जॉब छोड़ा वे टाटा कंसल्टेंसी में चार्टर्ड फायनेंशियल एनालिस्ट थे। लेकिन यह नौकरी छोड़कर उन्होंने अपनी टीम के साथ पांच सरकारी स्कूलों के 200 बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया। शुरुआत झारखंड के धनबाद जिले से हुई। वहां के निरसा ब्लॉक के पांड्रा, शानपुर, पोद्दारडीह, खासनिरसा और बैजान गांवों से बच्चों को चुना गया। धनबाद पहुंचने से पहले अभिषेक व्हिजमंत्रा एजुकेशनल सॉल्यूशन्स की स्थापना कर चुके थे। इसके जरिए उन्होंने दिल्ली, मुंबई, गोवा, अहमदाबाद और राजगीर में गरीब बच्चों को शिक्षा भी दी थी। वह एक तरह का पायलट प्रोजेक्ट था। इस काम की विधिवत शुरुआत उन्होंने धनबाद से की। क्रिकेट मैच के जरिए अभिषेक और उनकी टीम बच्चों को गिनती और जोड़-घटाना सिखा रही थी। मैच में बनने वाले रनों को ही इस कवायद का आधार बनाया जाता। ऐसे ही लट्टू के जरिए रेखागणित की मुश्किलें हल की जातीं। उनका दावा है कि बच्चों को कागज पर सर्किल वगैरह बनाकर समझाने से खेल-खेल में यह सब चीजें समझाना ज्यादा आसान है। 
अभिषेक और उनकी टीम 2011 में ही धनबाद के सभी 500 सरकारी स्कूल के बच्चों तक अपना प्रोजेक्ट ले जाने की योजना बना रही थी। और आगे चलकर आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को इसके जरिए लाभान्वित करना चाहती थी। दिसंबर 2013 में यह टीम गरीब बच्चों का ग्रेड बेहतर करने के लिए प्रयास कर रही थी। ये बच्चे थे स्कूल आ रहे थे लेकिन दूसरे स्टूडेंट्स की तुलना में ठीक-ठाक स्कोर भी नहीं कर पा रहे थे। साल 2013 में 20 नवंबर से पांच दिसंबर तक अभिषेक की टीम ने एक और काम किया। निरसा ब्लॉक के ही तीन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दे डाली। कक्षा एक से आठवीं तक के पढ़ाई में कुछ धीमे 200 बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग से कक्षाएं भी लगाईं। इसके बाद अब इस टीम ने पूरे साल इस तरह की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का फैसला किया है। 
चुने गए स्कूलों में यह कवायद 20 दिसंबर से शुरू हो रही है। अभिषेक और टीम को प्रायोजक भी मिल रहे हैं। मैथोन पावर लिमिटेड ने इस टीम को मदद देना शुरू किया है। इस टीम ने जो स्टूडेंट सिलेक्ट किए हैं वे सभी कमजोर तबकों के हैं। उनके चयन के लिए टीम ने उनका टेस्ट लिया। स्कूल की रिपोर्ट देखी। टीचर्स और प्रिंसिपलों से फीडबैक भी लिया। स्कूल के शिक्षकों को भी टिप्स देने का फैसला किया ताकि वे भी पढ़ाई को आनंददायक बना सकें। अब यह टीम ई-लर्निग प्रक्रिया के तहत इन्फॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल शुरू करने जा रही है। टीम के सदस्यों ने 16 गांवों में सर्वे भी किया है। स्टूडेंट्स, टीचर्स का चयन किया है। स्कूलों की कक्षाओं को रोचक ढंग से पेंट किया गया है। दीवारों पर भी शिक्षण के सहज तरीके नजर आते हैं। अगले साल 2014 के लिए इस टीम ने लक्ष्य तय किया है कि वह निसरा ब्लॉक के ही 50 अशिक्षित लोगों को भी शिक्षित करेगी। आगामी प्रोजेक्ट को ‘कलम पकड़ो अभियान’ नाम दिया है। टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह क्या है? उन्होंने शिक्षा और शिक्षण को उन चीजों से जोड़ा जो आम हैं। जैसे, गिल्ली-डंडा और क्रिकेट। इन रुचिकर खेलों के जरिए शिक्षा को बोझिल से सहज बनाने का अभियान चलाया। 
फंडा यह है कि..
अगर रचनात्मकता के साथ कोई भी काम किया जाए तो उसे सहज बनाया जा सकता है। सहज और रुचिकर होते ही काम में सफलता की दर भी बहुत ऊंची हो जाती है।