Wednesday, March 7, 2012

मोहब्बत गांव की इस देवी का नेक काम

Source: bhaskar news

हिसार के मंगाली मोहब्बत गांव की सुमित्रा देवी की डच्यूटी सुबह दस बजे गांव में घूमकर बच्चों को इकट्ठा करने से शुरू हो जाती है। मजदूर परिवार से संबंधित सुमित्रा ने गांव की महिलाओं के लिए भी लकड़ी के मणके बनाने का काम शुरू किया।

10 महिलाओं को साथ लिया और फिर जागृति महिला समिति का गठन किया। एक के बाद एक महिला जुड़ती गई और कारवां आठ हजार का आंकड़ा पार कर गया। फिर इन महिलाओं ने अपना ज्वाइंट सेविंग अकाउंट भी खोला। जमा किए गए पैसों से महिलाओं को घरेलू स्तर पर व्यापार शुरू करने के लिए कर्ज देना शुरू किया।

समाज और देश में योगदान

पिछले दिनों सुमित्रा ने पाकिस्तान जाकर मणके से बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। पाक उद्योग मंत्री ने उन्हें दोबारा पाकिस्तान आकर महिलाओं को प्रशिक्षित करने का न्यौता दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ग्रुप को ले जाने की कोशिश कर रही हैं।

सुमित्रा देवी, 40 साल

शिक्षा- 10वीं

कार्यकर्ता . आंगनबाड़ी, हरियाणा

कहती हैं- महिलाओं का खुद अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी।

No comments: