Thursday, May 1, 2014

कड़ी मेहनत - series - 02

प्रस्तुति - दैनिक भास्कर

#leader
#creative
#progressive

25 पैसे रोज की मजदूरी से शुरू किया काम, अब हैं फैक्ट्री मालिक
कोलकाता. कोलकाता के एनवीआर ग्रुप के सीएमडी संजय सिंह राठौर लोगों को सत्तू पिला कर करोड़पति बने हैं।
उन्होंने पारंपरिक सत्तू में औषधि मिलाकर उसे नये रूप में बाजार में उतारा, जो जंक फूड के आदी लोगों के लिए बेहतर पौष्टिक विकल्प बना। आज लाखों लोग उनकी चक्की का सत्तू पीकर दिन की शुरुआत करते हैं।
संजय ने अपने कारोबार की शुरुआत महज एक लाख रुपए से की थी। आज उनका व्यापार 10 करोड़ रुपए का हो गया है।
मूल रूप से बिहार के होने के कारण संजय को सत्तू के साथ हमेशा ही लगाव रहा। वह सोचते थे कि सत्तू को कैसे ऊपरी तबके में लोकप्रिय बनाया जाये। वह एनवीआर रेडीमिक्स प्रीमियम सत्तू लेकर बाजार में आए।
हावड़ा के बजरंगबली में उन्होंने एक यूनिट बनाया। इसमें सत्तू की पिसाई से लेकर पैकेजिंग तक की जाती है। बाजार से श्रेष्ठ क्वालिटी का चना खरीदकर उसमें आयुर्वेदिक हर्ब मिलाया जाता है। छोटे पाउच में इसे बाजार में उतारा गया। देखते ही देखते यह उत्पाद पसंद किया जाने लगा।

No comments: