Wednesday, January 7, 2009

रंग का असर

नीला और हरा रंग पुरुषों को खुशनुमा अहसास देता है। इससे पुरुषों में आत्म विश्वास भी बढ़ता है। जबकि नीला, बैंगनी और नारंगी रंग महिलाओं में खुशियां भर देता है और उनका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा देता है।
इंसानों पर रंगों के असर को जानने के लिए यह स्टडी की गई। इसमें लोगों को कुछ रंग और उन्हीं रंगों की लाइटें दिखाई गईं। जिन लोगों को इन रंगों के संपर्क में रखा गया, उन्होंने मेंटल टेस्ट को 25 फीसदी तेजी से पूरा किया। प्रतिक्रिया देने का समय भी 12 फीसदी बढ़ गया। याददाश्त में भी गजब का सुधार देखा गया। यहां तक कि चमकदार रंगों के संपर्क में मौजूद लोगों की ताकत में भी इजाफा दिखाई दिया। रिसर्चर डॉ. डेविड लेविस ने बताया कि काफी ठंड वाले दिन इंसानों की मनोदशा पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं। मौसम जितना अंधेरे वाला होगा, उतना ही हम पर बुरा असर डालेगा। ऐसे मौसम में हमारा डिप्रेशन भी बढ़ सकता है।

आप सभी भी कोशिश कीजिए कि आपके घरों, विशेषकर बूढों एवं बच्चों के कमरे में रंग का ध्यान रखा जाए

3 comments:

Gyan Dutt Pandey said...

मेरा पसंदीदा रंग आसमानी नीला है। पता नहीं वह क्या दर्शाता है।

Vivek Gupta said...

क्या बात है आसमानी नीला तो काफी एक्जिक्युटिव रंग है |

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर जानकारी दी आप ने धन्यवाद