Friday, September 19, 2008

मार्गन स्टेनली भारत में अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली में जुटी

मार्गन स्टेनली भारत में अब तक की सबसे बड़ी बिकवाली कर रही है। क्या यह एक और पतन के संकेत हैं? या विलय होने वाला है? मार्गन स्टेनली की बिकवाली से सबके कान खड़े हो गए हैं क्योंकि वाल स्ट्रीय की बड़ी कंपनी बेयर स्टर्न्‍स और लीमैन ब्रदर्स ने भी यही रास्ता अपनाया था।

बुधवार को मार्गन स्टेनली मारीशस कंपनी ने 871 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स में उसने 339 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। यह देश में उसकी 11,200 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी में 8.5 फीसदी है।

यह बिकवाली बुधवार को एफआईआई की कुल बिकवाली का 80 फीसदी थी। मार्गन स्टेनली ने यह बिकवाली 7 कंपनियों के शेयरों में 8 बार में की है। इससे ये सभी शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुभाष प्रोजेक्ट्स में 9.2 करोड़ और यूनाइटेड स्पिरिट्स में 339 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेची है।

1 comment:

Gyan Dutt Pandey said...

यह तो खबर है; मैं ओपीनियन के चक्कर में आया था यहां।