Thursday, September 11, 2008

सूप का एक फायदा यह भी

यदि आप शारीरिक और दिमागी रूप से स्वस्थ रहना चाहते है, तो सूप का नियमित सेवन करे। आप यह कह सकते है कि इसमें नई बात क्या है? सूप का सेवन फायदेमंद है, यह तो सबको पता ही है, लेकिन ऐसा नहीं है। कारण, एक नई बात का खुलासा हुआ है।
हाल ही में जापान में हुई एक रिसर्च से यह पता चला है कि सूप का सेवन करने पर न केवल भूख लगती है, बल्कि यह हमारे दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूप पीने से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर हो जाते है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे न केवल शरीर को लाभ मिलता है, बल्कि दिमाग को भी शक्ति मिलती है। हालांकि वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सूप ताजा होने पर ज्यादा लाभ मिलता है।
इस शोध के प्रमुख अध्ययनकर्ता डॉ. नारूहितो का कहना है कि इस शोध के लिए हमने काफी लंबे समय तक अध्ययन किया है। इस अध्ययन के बाद ही हम इस नतीजे पर पहुंचे है कि दिन में एक बार सूप का सेवन अवश्य करना चाहिए। सूप का सेवन करने पर हमारे शरीर को प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी प्राप्त होते है। इन पोषक तत्वों के शरीर के अंदर पहुंचने पर हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। डॉ. नारूहितो का कहना है कि सूप का सेवन करने पर हमें थकान का भी अनुभव नहीं होता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इस अध्ययन के लिए करीब आठ सप्ताह तक कुछ लोगों को नियमित रूप से सूप दिया गया। इसके बाद इन लोगों को कुछ सवाल हल करने के लिए दिये गए। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि हम यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि सवाल हल करने में पहले जितना समय लगा था, उसका आधा समय भी नहीं लगा। साथ ही अधिकांश सवाल भी सही थे। इससे पता चलता है कि सूप का सेवन करने पर हमारे दिमाग को भी शक्ति मिलती है।
वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सूप शाकाहारी पदार्थो से बना होना चाहिए। मांसाहारी पदार्थो से बना सूप उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना कि शाकाहारी सूप। कारण, मांसाहारी सूप से शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होता है।

3 comments:

संगीता पुरी said...

जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

Smart Indian said...

"वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सूप शाकाहारी पदार्थो से बना होना चाहिए। मांसाहारी पदार्थो से बना सूप उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना कि शाकाहारी सूप। कारण, मांसाहारी सूप से शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम खराब होता है।"

धन्यवाद!

रंजू भाटिया said...

अच्छी जानकारी दी है आपने इस लेख में धन्यवाद